विदेशों में फंसे भारतीय देख रहे देश की राह

By: Apr 28th, 2020 12:02 am

चंडीगढ़ – भारत सरकार की तरफ  से विदेशों में सैर सपाटे लिए गए भारतीय नागरिक के लिए देश में वापसी की शुरू की कार्रवाई की धीमी गति के कारण वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को मायूस कर रही है। विदेश में 22 मार्च से देश में वापस आने के लिए इधर-उधर भटक रहे इन भारतीयों को अभी और लंबा समय इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि भारत सरकार ने राज्य की सरकारों को इन नागरिकों के अकड़े इकत्रित करन के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने अपने डिप्टी कमिश्नरों को एक पत्र लिख कर विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों के आंकड़े इकट्ठे करने जारी किए हैं और इसके लिए राजधानी के एक सरकारी संस्थाओं में सीधे ही आंकड़े एकत्रित किए जा रहे हैं। जिसने भारत सरकार के विदेशों में फंसे नागरिकों की देश में वापसी की धीमी रफ्तार पर मौहर लगा दी है, क्योंकि विभिन्न देशों में स्थित भारतीय हाई कमिशन से यह आंकड़े तत्काल प्राप्त किए जा सकते हैं। विदेश गए भारतीय लोग मौजूदा समय उन देशों में भारतीय हाई कमिशन के पास पहुंच कर रहे हैं, जिनसे घंटों में ही भारत सरकार यह आंकड़े प्राप्त कर सकती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App