आदि ब्रह्मा मंदिर : यह पवित्र स्थान हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में तिहारी उत्तरसल में स्थित है।

By: May 9th, 2020 12:19 am

यह पवित्र स्थान हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में तिहारी उत्तरसल में स्थित है। मंडी जिले का यह मंदिर जो आदि पुर्खा के नाम से विख्यात है। यह मंदिर भगवान ब्रह्मा को समर्पित एक धार्मिक स्थान है। यह सैलानियों का लोकप्रिय स्थल है। दिन के समय में पराशर पहाड़ी के ऊपर के बाकी घर तिहारी गांव से स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं। यहां का नजारा बहुत ही प्यारा और अच्छा होता है। ऐसा माना जाता है कि तिहारी और खोखन गांव कुल्लू रियासत से थे और दोनों गांवों के मूल निवासी खोखन ब्रह्मा की पूजा करते थे। माना जाता है कि मंडी और कुल्लू के बीच एक क्षेत्रीय विवाद उत्पन्न हुआ था। जिसके परिणामस्वरूप इन दो गांवों को अलग किया गया। तिहारी गांव के मूल निवासी ने आदि ब्रह्मा मंदिर को अपने अंडर रखने का फैसला किया और उन्होंने इसे आदि पुर्खा मंदिर नाम दिया। हर साल यहां बहुत से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। कहा जाता है कि जब दोनों गांवों को अलग किया गया था इस खोखन मंदिर में स्थित कुछ मूर्तियों और छवियों को तिहारी मंदिर में स्थानांतरित कर दिया गया था। माना जाता है कि स्थापना के समय इस मंदिर को तिहारी उत्तराल के आदि पुर्खा मंदिर के नाम में नामित करने का निर्णय लिया गया था। इस मंदिर का निर्माण पगौड़ा संरचना आदि पुर्खा तीन स्तरों और पूरी संरचना के औपचारिक सद्भाव की अपनी प्रबल और अच्छी तरह से व्यवस्था के लिए दिलचस्प है।  आदि ब्रह्मा कुल्लू दशहरा महोत्सव में भाग लेते हैं, जहां आदि पुर्खा चुहर घाटी से पश्कोट और हुरंग नारायण देवताओं के साथ मंडी शिवरात्रि में भाग लेते हैं। यह मंदिर इतना पवित्र और धार्मिक है कि जहां जो भी आता है कभी खाली हाथ नहीं जाता। इस मंदिर के चारों और का नजारा मन को मोह लेता है। जहां आकर मन को एक अद्भुत शांति की अनुभूति होती है। जहां के लोगों की देवी-देवताओं में अटूट श्रद्धा और आस्था है। जिसका साक्षात प्रमाण लोगों में धार्मिक पर्वों पर देखने को मिलता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App