कांगड़ा-ऊना को राहत नहीं

By: May 30th, 2020 12:01 am

महाराष्ट्र-दिल्ली से लौटे पांच को कोराना

धर्मशाला – बाहरी राज्यों से कांगड़ा लौटे लोगों का कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में जिला के चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन रेड ज़ोन महाराष्ट्र के ठाणे से कांगड़ा लौटे हैं, जबकि एक 75 वर्षीय बुर्जुग दिल्ली से लौटा है। इसके अलावा एक 60 वर्षीय महिला जसाई कांगड़ा की है और 23 मई को दिल्ली से वापस पहुंची थी। इसे होम क्वारंटाइन किया गया था। नए मामलों में तीन पुरुष और एक महिला है। पुरुषों में दिल्ली से लौटे 75 वर्षीय बुजुर्ग थुरल से हैं। उनकी हालत नाजुक है तथा उन्हें डायलिसिस के लिए थुरल से नेरचौक मेडिकल कालेज मंडी भेजा जा रहा है। वहीं, अन्य तीन संक्रमितों में 42 वर्षीय महिला संघोल, 33 वर्षीय युवक गध्रां तथा 27 वर्षीय युवक थुरल से है। ठाणे से लौटे तीन लोगों को परौर स्थित संस्थागत संगरोध केंद्र में रखा गया था।

ऊना में एक केस

ऊना। जिला में मुंबई से लौटा हरोली का एक 44 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति 23 मई को ऊना पहुंचा था। इसे पालकवाह कोविड केयर सेंटर में रखा गया था। अब प्रशासन ने इसे कोविड केयर सेंटर में भेजने की कार्रवाई आरंभ कर दी है। हरोली व ऊना उपमंडल के पॉजिटिव पाए गए युवक के सैंपल फॉलोअप के तौर पर भेजे गए थे। राहत की बात है कि दोनों युवकों की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App