कांगड़ा में पांच नए केस…तीन मरीज ठीक

By: May 30th, 2020 12:23 am

थुरल के दो, संघोल का एक, गंध्रा का एक, जसाई की महिला निकली संक्रमित

धर्मशाला –बाहरी राज्यों से कांगड़ा लौटे लोगों का कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में जिला के पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन रेड जोन महाराष्ट्र के ठाणे से कांगड़ा लौटे हैं, जबकि एक 75 वर्षीय बुर्जुग दिल्ली से लौटा हैं। इसके अलावा एक 60 वर्ष की महिला जसाई कांगड़ा की निवासी है और 23 मई को ही दिल्ली से वापस पहुंची थी। एक ही दिन में पांच नए मामले आने के साथ ही कांगड़ा में संक्रमितों का आंकड़ा 74 पहुंच गया है। नए मामलों में तीन पुरुष और एक महिला है।  पुरुषों में दिल्ली से लौटे 75 वर्षीय बुर्जुग थुरल से हैं। उनकी हालत नाजुक है तथा उन्हें डायलिसिस के लिए थुरल से नेरचौक मेडिकल कालेज मंडी भेजा जा रहा है। वहीं, अन्य तीन संक्रमितों में 42 वर्षीय महिला संघोल, 33 वर्षीय युवक गध्रां तथा 27 वर्षीय युवक थुरल से है।  उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि पांच नए मामलों में तीन महाराष्ट्र के ठाणे से कांगड़ा लौटे हैं। जबकि 75 वर्षीय बुर्जुग चार दिन पूर्व दिल्ली से लौटे हैं। ठाणे से लौटे तीन लोगों को परौर स्थित संस्थागत संगरोध केंद्र में रखा गया था, जहां से उनके सैंपल टांडा भेजे गए थे। वहीं, बुजुर्ग व्यक्ति थुरल में घरेलू संगरोध पर थे। उन्होंने बताया कि तीन संक्रमितों को डाढ स्थित कोविड केयर सेंटर में भेजा जा रहा है। वहीं, बुजुर्ग व्यक्ति जो पहले ही बीमार थे उनकी हालत को देखते हुए उन्हें डायलिसिस के लिए थुरल से नेरचौक मेडिकल कालेज मंडी भेजा जा रहा है। गुरुवार रात को भी चार नए मामले सामने आए थे। इसके अलावा एक 60 वर्ष की महिला जसाई कांगड़ा की निवासी है। और 23 मई को ही दिल्ली से वापस पहुंची थी। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App