प्रवासी महिला ने दिया बच्चे को जन्म

By: May 28th, 2020 12:02 am

चंडीगढ़। चंडीगढ़ से सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) गई श्रमिक ट्रैन से जा रही एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई व उसे तुरंत पुलिस की सहायता से स्वास्थ्य सुविधा दी गई। उसे एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। चंडीगढ़ प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग एवं रेलवे प्रशासन की समय पर एक गर्भवती महिला को तुरंत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने ट्वीट कर सराहना की। यह महिला अपने पति और एक बच्चे के साथ यूपी के लिए श्रमिक एक्सप्रेस में सवार हुई थी, पर स्टेशन पर ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App