फायदेमंद है करौंदा का रस

By: May 16th, 2020 12:19 am

करौंदे में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होने के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। जो अन्य फलों तथा सब्जियों की तुलना में कई गुना अधिक है। करौंदा विटामिन ई और विटामिन के का अच्छा स्रोत है। इसके अलावा इसमें कई दूसरे मिनरल्ज भी होते हैं यानी इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटाशियम और जिंक आदि भी होता है…

करौंदे

के पेड़ पहाड़ी भागों में अधिक होते हैं। करौंदे के कच्चे फल खट्टे तथा पके हुए फल मीठे होते हैं। करौंदे में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होने के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। जो अन्य फलों तथा सब्जियों की तुलना में कई गुना अधिक है। करौंदा विटामिन ई और विटामिन के का अच्छा स्रोत है। इसके अलावा इसमें कई दूसरे मिनरल्ज भी होते हैं यानी इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटाशियम और जिंक आदि भी होता है। करौंदे के जूस का नियमित सेवन करने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं ।

यूरिनेरी इन्फेक्शन

करौंदे का रस पीने से पाचन संबंधी समस्याओं के साथ मूत्र प्रणाली के रोगों में भी लाभ होता है। करौंदे के जूस में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और सेलीसायलिक एसिड होता है। इसके जूस में प्रोएंथोसायनेडिंस होते हैं, जो ब्लैडर की बॉल पर बैक्टीरिया और कोशिकाओं को मिलने से रोकते हैं। साथ ही यूरिन के रास्ते गंदे बैक्टीरिया को शरीर से बाहर निकालते हैं।

मसूड़ों की समस्या

करौंदे का जूस मसूड़ों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले तत्त्व यूरिनेरी ट्रेक्ट इन्फेक्शन से तो बचाते ही हैं साथ ही यही तत्त्व मसूड़ों की समस्या को भी दूर रखते हैं। ये दांतों को सड़न से बचाने के साथ सांस की दुर्गंध को भी रोकते हैं। हालांकि इस जूस में शुगर की मात्रा अधिक होती है, तो बेहतर रहेगा कि दिन में करौंदे का जूस केवल एक गिलास ही पिएं।

दिल के रोगों और डायबिटीज के लिए

करौंदे का जूस दिल के रोगों और डायबिटीज से बचाने में भी मददगार है। इसका जूस कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर हृदय संबंधी रोगों से बचाता है। इस में मौजूद पालीफेनाल हमारे शरीर को बीमारियों से बचाने और मजबूत बनाने में मदद करते हैं।  रोज 2 गिलास लो कैलरी करौंदे का जूस पीने से दिल की बीमारियों का खतरा 10 फीसदी तक कम हो जाता है।

अन्य लाभ

करौंदे के रस का प्रतिदिन सेवन करके स्तन कैंसर से बचा जा सकता है। इसमें कम कैलोरी होने के कारण, यह वजन घटाने में भी सहायक है। स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली का निर्माण कर हमें रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। करौंदे के रस का सेवन रक्तचाप को कम करता है। झुर्रियों का आना कम करता है। प्रतिदिन दो कप करौंदे का रस हृदय रोगों से सुरक्षित रख सकता है। करौंदा खाने से पित्त नहीं होता। करौंदा वात, पित्त और कफ के दोषों को दूर करता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App