विदेश जाने के लिए उड्डयन मंत्रालय से परमिशन लेना जरूरी

By: May 8th, 2020 12:03 am

शिमला – भारतीय नागरिक अगर विदेश जाना चाहते हैं तो वे उड्डयन मंत्रालय या उससे अधिकृत एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। वहीं, जो भारतीय विदेशों में फंसे हैं और वापस देश आना चाहते हैं, तो वे इंडियन एंबेसी से संपर्क कर सकते हैं। भारत सरकार बाहर फंसे लोगों को वापस लाने के लिए उचित कदम उठा रहे हैं। पुलिस महानिदेशक एसआर मरड़ी ने कहा कि जो लोग विदेश जाना चाहते हैं और बाहर से देश वापस लौटना चाहते हैं। वे जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर अपने घर लौट सकते हैं। इसके लिए केंद्र सरकार उचित कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार बाहर फंसे लोेगों को वापस ला रही है। ऐसे में लोगों को सरकार का सम्मान करना चाहिए। घर लौट कर होम क्वारंटाइन का पूरा पालन करना चाहिए। 14 दिनों तक घरों में रहना चाहिए। घरों में वरिष्ठ नागरिकों से दूरी बनाए रखें। घरों में ंमास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिग का पूरा ध्यान रखेें। डीजीपी ने कहा कि जो लोग होम क्वारंटाइन को जंप कर रहे है। पुलिस उन्हें इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन में भेजेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App