अधेड़ की आत्महत्या केस मामले में कांगड़ परिवार के तीन सदस्य 18 जून तक पुलिस हिरासत में

By: Jun 16th, 2020 12:05 am

संगरूर। एक अधेड़ व्यक्ति की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार पंजाब अनुसूचित आयोग की सदस्य पूनम कांगड़, पति दर्शन कांगड़ व बेटे विकासदीप को एक स्थानीय अदालत ने 18 जून तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया। पुलिस उपाधीक्षक सतपाल शर्मा ने बताया कि कांगड़ परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ चार जून को संजीव कुमार नामक एक व्यक्ति के खुदकुशी करने के बाद मामला दर्ज किया गया था। तीन सदस्यों को रविवार रात गिरफ्तार किया गया था और सोमवार को सीजेएम अदालत में पेश किया गया। परिजनों का आरोप था कि श्री कुमार की खुदकुशी का कारण उनकी बेटी, जो कांगड़ की निजी सहायक के रूप में काम करती थी, का विकास से प्रेम संबंध होना व घर छोड़कर विकास के साथ चले जाना था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App