इस साल वन विभाग रोपेगा 1.17 लाख पौधे

By: Jun 23rd, 2020 12:15 am

नालागढ़-नालागढ़ उपमंडल को प्रदूषण मुक्त रखने और वातावरण को शुद्ध बनाने के दृष्टिगत वन विभाग इस बार की होने वाली बरसात में 1.17 लाख विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपेगा। वन मंडल नालागढ़ के तहत जहां 90 हेक्टेयर भूमि पर 72 हजार विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपेगा। वहीं इस पौधारोपण अभियान में पुराने पौधेरोपित क्षेत्र 584 हेक्टेयर भूमि पर 45 हजार पौधे रोपे जाएंगे। वन विभाग खैर, शीशम, कचनार, बेहड़ा, बांस, नीम, अर्जुन, आंवला, कीकर, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर क्षेत्र की हरियाली को सुचारू बनाएगा। वन विभाग का मानना है कि औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के वातावरण को अधिकाधिक हरियाली दायक बनाया जाए। डीएफओ नालागढ़ यशुदीप सिंह ने कहा कि वनमंडल नालागढ़ के तहत 674 हेक्टेयर भूमि पर एक लाख 17 हजार विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित होंगे, जिसमें स्वयंसेवी संगठनों और विद्यार्थियों, किसानों, उद्योगपतियों के माध्यम से भी पौधे रोपे जाएंगे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App