कैप्टन सरकार के बदलते फैसलों से लोगों में असमंजस

By: Jun 14th, 2020 12:02 am

शाहपुरकंडी – पंजाब सरकार द्वारा कोविड-19 के चलते लॉकडाउन एवं अन्य  आदेशों को बार-बार पलटने से लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यह बात भाजपा के जिला प्रधान विजय शर्मा ने कही। भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह  कोविड-19 के चलते अपने खुद के लिए फैसलों को बार-बार बदल रहे हैं, जिसके चलते जनता में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विजय शर्मा ने कहा कि अभी हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए फैसले में सप्ताह में दो दिन के लॉकडाउन की बात कही थी। पर फिर इस फैसले में बदलाव कर दिया गया, जिसके चलते दुकानदारों सहित आम जनता में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App