खेलते-खेलते गिरी मासूम, शिमला रैफर

By: Jun 29th, 2020 12:10 am

मंडी-जल शक्ति मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह की पोती घर में खेलते हुए करीब दस फीट की ऊंचाई से गिर गई। 10 साल की शानवी को गंभीर चोटें आई हैं। उसे स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मंडी जोनल अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान उसे एंबुलेंस से बिलासपुर और बिलासपुर से हेलिकॉप्टर के माध्यम से शिमला पहुंचाया गया, जहां आईजीएमसी में उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार को बच्ची घर में खेल रही थी। अचानक उसका पांव फिसल गया और पक्के फर्श पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं तथा सिर से खून बहने लगा। परिवार के सदस्य उसे फौरन नागरिक अस्पताल धर्मपुर में उपचार के लिए ले गए। यहां चिकित्सा प्रभारी राजेंद्र ने सिर पर लगी गंभीर चोट को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर आईजीएमसी शिमला के लिए रैफर किया। शानवी पुत्री रजत ठाकुर शिमला में पढ़ती है।  परिवार के सदस्य भी साथ ही शिमला के लिए रवाना हो गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App