चंडीगढ़ में तीन नए केस

By: Jun 19th, 2020 12:02 am

चंडीगढ़ – चंडीगढ़ के सेक्टर-43 से गुरुवार सुबह एक कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है। मरीज की उम्र 43 साल है। इसके अलावा शाम को सेक्टर-31 से एक 32 वर्षीय महिला और डेढ़ साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों पहले से संक्रमित व्यक्ति के परिवार से हैं, जो हाल ही में आगरा से लौटा था। शहर में इस समय कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 373 पहुंच गई है। शहर की कॉलोनियों में से अब कोरोना पॉजिटिव के मरीज आने लगे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App