दिल्ली से हवाई मार्ग से गगल पहुंचे 74 लोग

By: Jun 2nd, 2020 12:01 am

गगल – कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के चलते देश भर से हिमाचलियों के लौटने का क्रम जारी है। सोमवार को भी बाहरी प्रदेशों में रहने वाले लोग हवाई मार्ग से हिमाचल वापस आए हैं। इसके साथ ही बाहरी प्रदेशों में स्थापित कंपनियों में कार्य करने वाले कर्मचारियों ने भी काम पर लौटना शुरू कर दिया है। गौर हो कि केंद्र के आदेशों के बाद 25 मई से विमान सेवाएं शुरू की गई थीं। ऐसे में सातवें दिन गगल हवाई अड्डे पर सोमवार को 12ः30 बजे  स्पाइसजेट के विमान से 44 यात्री दिल्ली से गगल आए। गगल हवाई अड्डे पर इन यात्रियों की भी थर्मल स्कैनिंग हुई। वहीं स्पाइस जेट के विमान से 38 यात्री गगल से दिल्ली भी गए। उधर, एयर इंडिया का विमान अपने निर्धारत समय से 40 मिनट देरी से 3ः10 बजे गगल हवाई अड्डे पर पहुंचा। इस विमान से 30 यात्री दिल्ली से गगल आए और 35 यात्री गगल से दिल्ली गए। सोमवार को गगल हवाई अड्डे से 74 यात्री दिल्ली से गगल आए और  73 गगल से दिल्ली गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App