न पानी, न ही टॉयलेट इससे तो होम क्वारंटाइन कर दीजिए, लोगों ने त्याग दिया भोजन

By: Jun 11th, 2020 12:06 am

चंडीगढ़ – ग्राम दरिया से 61 व्यक्तियों को सेक्टर-47 मे सामुदायिक केंद्र जंजघर में क्वारंटाइन करने के विरोध में बुधवार सुबह से ही लोगों ने भोजन त्याग दिया था व इन सभी को होम क्वारंटाइन करने की मांग कर रहे थे। इन सभी का आरोप था कि यहां पर रहने की व्यवस्था सही नहीं हैं। शौचालय गंदा पड़ा हुआ हैं, उसमें पानी नहीं आता। साफ सफाई की कोई व्यवस्था नही है। वहां सांप इत्यादि विषैली जीवों का आने का खतरा हैं। इसके अलावा सोने के लिए उनको सिर्फ  एक बेडशीट मिली हैं, वो भी गंदी। पीने के पानी की व्यवस्था भी ठीक नही हैं एवं कमरों में भी सेनेटाइजर  के छिड़काव की कोई व्यवस्था नहीं हैं। पुरुष एवं महिलाओं के लिए सिर्फ 1-1 ही शौचालय की व्यवस्था हैं। उन लोगों का कहना था कि इस से अच्छा हमें होम क्वारंटाइन कर दिया जाए, क्योंकि ऐसी जगह पर इनसान क्या जानवर भी रहना पसंद नहीं करेंगे। इसी के विरोध में लोगों ने अनशन किया, जो शाम चार बजे चंडीगढ़ प्रशासन एसडीएम ईस्ट सुधांशु गौतम पहुंचे और सबकी समस्याएं सुनी। सभी समस्याएं सुननें के बाद एसडीएम ने निवारण स्वरूप संबंधित अधिकारियो को उनके लिए तत्काल में 5 बेड लगवाने का आदेश दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App