मानसून से पहले सड़कों के काम पूरे करेगा निगम

By: Jun 9th, 2020 12:02 am

चंडीगढ़ – चंडीगढ़  नगर निगम की सड़क समिति ने निर्णय लिया कि जल्द से जल्द वार्ड विकास बजट से होने वाले काम शुरू किए जाएं। समिति की चेयरमैन शक्तिप्रसाद देवशाली की अध्यक्षता में हुई बैठख में निर्णय लिया गया कि श्मशान घाट के विकास के लंबित नागरिक कार्य मानसून के मौसम से पहले पूरे किए जाएं। बैठक के दौरान इस चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि सड़कों की मरम्मत और सड़कों के लंबित कार्यों से संबंधित चल रहे कार्यों को मानसून के मौसम से पहले शुरू और पूरा किये जाने के प्रयास किए जाने चाहिए। बैठक शक्ति प्रकाश देवशाली और समिति के अन्य सदस्यों, जगतार सिंह जग्गा, गुरप्रीत सिंह ढिल्लो, महेश इंदर सिंह सिद्धू, दविंदर सिंह बबला, भारत कुमार और अरुण सूद ने भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App