रौड़ा में शरारती तत्त्वों ने तोड़े बास्केटबाल के बोर्ड

By: Jun 1st, 2020 12:15 am

बिलासपुर-एक  तरफ  जहां  पूरा  विश्व  कोरोना महामारी  से  लड़  रहा  है, वहीं दूसरी  तरफ  कुछ  अज्ञात  लोगों ने  लॉकडाउन  व  कर्फ्यू  की परवाह किए बगैर रौड़ा स्थित बास्केटबाल खेल मैदान को नुकसान पहुंचाया है। चार  महीने  पहले  सदर विधायक  सुभाष  ठाकुर  द्वारा जिला स्तरीय बास्केटबाल खेल  प्रतियोगिता  के शुभारंभ पर बास्केटबाल के खिलाडि़यों  को  समर्पित  लाखों रुपए की लागत से लगे रिंग व बोर्ड  को नुकसान  किया गया है। यह मैदान  बड़ी  प्रतियोगिता  प्री-एशियन, नार्थजोन व दर्जनों राज्य व जिला बास्केटबाल प्रतियोगिताओं के आयोजन का गवाह रहा है। हाल ही में प्रतिष्ठित प्रदेश पुलिस महानिदेशक का  पदभार  संभालने  वाले  संजय कुंडू भी  स्वयं जब  जिला बिलासपुर के  पुलिस अधीक्षक  पद  पर  विराजमान  थे  तो  इसी  मैदान  पर  शाम  सवेरे अपनी  फिटनेस  व  उदयमान खिलाडि़यों का हौसला बढ़ाने के लिए निरंतर आते थे और  कई  बेहतरीन खिलाडि़यों को पुलिस  व अन्य विभागों में भर्ती होने के लिए प्रेरित करते थे। लाखों रुपए से निर्मित इस मैदान व उपकरणों को अकसर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा नुकसान पहुंचाया जाता रहा है जिसके चलते बार बार प्रशासन से इस परिसर की फैंसिंग करने का अनुरोध होता रहा। मौजूदा सदर विधायक ने अधिकारियों को इस बाबत निर्देश भी दिए है। बार बार हो रहे तोड़फोड़ के कृत्यों से जहां सरकारी पैसे का नुकसान हो रहा है वहीं  जिला  के  होनहार  खिलाडियों व  संघ के पदाधिकारियों को हमेशा खेल गतिविधियां सुचारू रखने में खासी दिक्कत से गुजरना पड़ता है।

जिला प्रशासन से मांगी कठोर र्कारवाई

जिला बास्केटबॉल  संघ  के प्रधान डा. प्रवीण रनोट, महासचिव  राजकुमार राणा, संरक्षक पंकज धीमान, सलाहकार  विजय  सिंह  चंदेल, सुरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष अभिसेक टेसू, उप  प्रधान  करतार सिंह  ठाकुर, दीपक शर्मा, चयन समिति चेयरमैन केके नेगी, प्रशिक्षक नीलम राठौर,  चेयरमैन तकनीकी समिति सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष ऊषा  ठाकुर, हर्ष दबड़ा के साथ साथ कार्यकारिणी सदस्यों व वरिष्ठ खिलाडि़यों हरिपाल  शर्मा,  प्रवेश राणा, विशाल  शर्मा, कुलवंत सिंह,  अश्वनी  कुमार, संजय  शर्मा, प्रेम  कुमार, सुशील कुमार, शहनाज मोहम्मद, परवीन  कुमार, विवेक  गुरंग, कामना शर्मा, पल्लवी, आरुषि, पूजा, नेहा, सोनिका, दीक्षा, अरुण कुमार, हरीश शर्मा, अनिल कुमार, पवन  कुमार, सचिन कौंडल, सिद्धार्थ आदि सदस्यों ने सामूहिक तौर पर तोड़फोड़ के इस कृत्य को अंजाम  देने  वालों के खिलाफ  कठोरता से  कार्रवाई करने  की  जिला  प्रशासन व  पुलिस  अधीक्षक  से  अपील  की  है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App