व्यापार मंडल जवाली के गठन पर भड़की विरोध की ज्वाला

By: Jun 6th, 2020 12:15 am

जवाली – नगर पंचायत जवाली के अधीन नवगठित व्यापार मंडल जवाली में फूट की ज्वाला जलनी शुरू हो गई है। नवगठित व्यापार मंडल के विरोध में दुकानदारों ने मोर्चा खोल दिया है। इसी संदर्भ में जवाली बाजार के व्यापारियों की बैठक व्यापार मंडल जवाली के अध्यक्ष गौरव मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई। व्यापारियों ने व्यापार मंडल जवाली के अध्यक्ष गौरव मल्होत्रा को अपनी समस्याएं बताईं। व्यापारियों ने गत दिवस गठित व्यापार मंडल जवाली का विरोध किया और कहा कि कुछ दुकानदारों ने तथाकथित व्यापार मंडल का गठन कर लिया है, जिसके बारे में हमें बताया तक नहीं गया है। व्यापारियों ने कहा कि हम उक्त व्यापार मंडल को नहीं मानते हैं और इसका विरोध करते हैं।  उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल जवाली का गठन चुनाव के माध्यम से होना चाहिए। इस मौके पर रामेश्वर सिंह,  टोनी मलिक, अजय कुमार, रमेश चंद, राजिंद्र कौंडल, विपिन शर्मा, विजय कुमार बीजू, रतीश कुमार, सोहन लाल, बलदेव सैणी, हरजीवन भाटिया, राकेश पटियाल, अनिल शर्मा, जगदेव जग्गो, देव कुमार, अश्वनी चौधरी, राकेश चौधरी, राकेश बाजवा, समीर शर्मा, उजागर सिंह, सुमित, वीरेंद्र, सन्नी भाटिया, संदीप कुमार, नसीब सिंह व विपिन कुमार इत्यादि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App