डेलीवेज वर्कर्स को पक्का करने की मांग, मांग पत्र चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को दिया

By: Jun 30th, 2020 12:04 am

मनीमाजरा, चंडीगढ़। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंड़ीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एमसी एंप्लाइज एंड वर्कर्स की ओर से यूटी मुलाजिमों की मांगों का मांग पत्र चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को दिया। मांग पत्र में कहा गया कि चंडीगढ़ में कोई राजनीतिक सेटअप नहीं है, जिस कारण चंडीगढ़ के अफसर मुलाजिमों की मांगों की और गौर नहीं करते।  अश्वनी कुमार कन्वीनर ने मांग पत्र में मांग की चंडीगढ़ के अलग-अलग विभागों में आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले वर्करों का सुरक्षित पॉलिसी न बनने के कारण शोषण हो रहा है। डेलीवेज वर्कर्स को पक्का किया जाए। पांच परसेंट सीलिंग खत्म कर मृतक के परिवार को पंजाब की तर्ज पर नौकरी दी जाए। खाली पोस्ट जल्द भरी जाए। डीसी रेट आऊटसोर्सिंग वर्कर्स का जल्द 15 परसेंट के हिसाब से बढ़ाए। एमसी के मुलाजिमों के रूल्स में संशोधन किया जाए। डेली वेज मुलाजिमों को सरकारी आवास दिए जाएं, क्योंकि वह भी हाउस रेंट की सुविधा लें रहे हैं। आउटसोर्सिंग वर्कर्स की तीन महीने की रुकी हुई तनख्वाह जल्द दी जाए और आऊटसोर्सिंग की तनख्वाह सात तारीख से पहले दी जाए।  ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कन्वीनर अश्वनी कुमार और चेयरमैन सुरमुख सिंह को कन्वीनर सरवन कुमार पैटर्न राजा राम उप चेयरमैन नरिंदर कुमार ने कहा कि चंडीगढ़ के मुलाजिम बहुत लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे, पर चंडीगढ़ प्रशासन मांगों को मान नहीं रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App