2550 विदेशी तबलीगी जमातियों पर भारत सरकार ने लगाया बैन, दस साल नहीं मिलेगी एंट्री

By: Jun 4th, 2020 6:38 pm

नई दिल्ली। टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर तबलीगी जमाम के धार्मिक जलसो में शामिल होने वाले 2550 विदेशी नागरिकों पर भारत सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक इन विदेशियों पर अगले दस साल के लिए प्रतिबंधित लगा दिया गया है। अब ये नागरिक अगले दस साल तक भारत नहीं आ सकेंगे। ये नागरिक टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर तबलीगी जमात की गतिविधियों में शामिल होते थे। इन नागरिकों को वीजा नियमों का उल्लंघन करने के लिए दस साल के लिए प्रतिबंधित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि तबलीगी जमात के कुल 2550 विदेशी सदस्यों को काली सूची में डाला गया है और अगले 10 वर्षों तक इनके भारत आने पर प्रतिबंध रहेगा। 2550 विदेशी तबलीगी जमात के सदस्य हैं, जिन्होंने पूरे देश में तबलीगी गतिविधियों में पर्यटक वीजा पर भाग लिया। उन्हें दस साल के लिए ब्लैक लिस्ट किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि संख्या और बढ़ सकती है। पहले 2200 विदेशी नागरिकों को ब्लैक लिस्ट करने की सूचना मिली थी। जानकारी के मुताबिक ब्लैक लिस्ट किए गए 2550 विदेशियों में माली, नाइजीरिया, श्रीलंका, केन्या, जिबूती तंजानिया, दक्षिण, अफ्रीका, म्यांमार, थाईलैंड, बांग्लादेश, यूके, ऑस्ट्रेलिया और नेपाल के नागरिक शामिल हैं। इन पर अगले दस साल तक भारत में आने पर प्रतिबंध लगाया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App