38 रूटों पर चलेंगी ऊना की बसें

By: Jun 1st, 2020 12:12 am

ऊना डिपो ने बसें चलाने को शुरू की तैयारियां, क्षेत्रीय प्रबंधक ने ड्राइवर-कंडक्टरों को दिए आदेश

ऊना-देश में सोमवार से शुरू हो रहे अनलॉक फेज वन में हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम ने भी पहली जून से बसें चलाने का फैसला लिया है। जिसके लिए एचआरटीसी के ऊना डिपो ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को क्षेत्रीय प्रबंधक जगरनाथ ने आईएसबीटी में चालकों व परिचालकों को कोविड-19 महामारी को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए। आरएम ने कहा कि बसों में टिकट बनाते समय परिचालक फेस शीट, मास्क व ग्लव्ज पहन कर रखें और यात्रियों से उचित दूरी बनाएं। उन्होंने बताया कि पहली जून से चलने वाली बसों को भी सेनेटाइज किया गया। सुबह सात बजे से लेकर शाम सात बजे तक बसें चलाई जाएंगी। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो बसें भी बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पहले फेज में जिला में ही 38 रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। जबकि हमीरपुर के लिए एक व कांगड़ा के लिए दो रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। बसों में 60 फीसदी सवारियां ही बैठाई जाएंगी ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। इसके साथ ही यात्रियों के फोन में अरोग्य सेतू ऐप भी डाउनलोड होना जरूरी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App