56 रूटों पर थमे एचआरटीसी के पहिए

By: Jun 8th, 2020 12:05 am

सोलन – हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो सोलन ने यात्रियों के न मिलने पर अपने 56 रूटों पर बसें नहीं दौड़ाई हैं। इसी तरह परवाणू डिपो द्वारा भी छह रूटों को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन बंद किए रूटों पर निगम की बसों को सवारियां नहीं मिल रही थीं। इसके चलते ईंधन का खर्च निकलना भी मुश्किल हो रहा था। जानकारी के अनुसार निगम के सोलन डिपो द्वारा रोजाना चलने वाले 136 रूटों में से केवल 80 रूटों पर ही बसें  ौड़ाई हैं। इन 80 रूटों में स्पेशल रूट भी हैं। इसी तरह परवाणू डिपो द्वारा रोजाना चलने वाले 25 रूटों में केवल 19 रूटों पर ही बसें चलाई हैं। बीते दिनों की बात की जाए तो पांचवें दिन शुक्रवार सोलन डिपो ने अपनी 107 बसें ही सड़क पर दौड़ाई हैं। इन 107 बसों में से 92 पहले से निर्धारित रूटों पर बसें भेजी है ंजबकि 15 स्पेशल रूटों पर भी बसों को चलाया गया है। इन स्पेशल रूटों में लोकल रूट भी बनाए गए है, लेकिन दिनप्रति दिन घट रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों को भी कम कर दिया गया है। हालांकि निगम के पास इन दिनों स्टाफ की कमी नहीं है। बता दें कि पहली जून से जिला सहित प्रदेश भर में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें दौड़  ही है। बसों में यात्रियों के लिए निगम द्वारा हर संभव प्रयास किए गए है। हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा पहले दिन 136 रूटों पर बसों को दौड़ाया था। इनमें से 25 स्पेशल व 111 रूट पहले से ही निर्धारित रूट थे, लेकिन संख्या को देखते हुए दूसरे दिन 134 रूटों पर ही बसें भेजी गई थी, लेकिन यात्री न मिलने के कारण उन रूटों पर बसों को नहीं भेजा गया है।

नहीं दौड़ रहीं निजी बसें

शूलिनी निजी बस आपरेटर यूनियन द्वारा लगातार पांचवें दिन भी सड़कों पर बसें नहीं दौड़ाई गई। प्राइवेट बसों के न चलने को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा ही लोकल रूटों पर मोर्चा संभाले रखा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में पांचवें दिन भी निगम की बसों में लगभग 15 फीसदी से लेकर 20 फीसदी लोग ही यात्रा करते दिखाई दे रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App