हिमाचल की आवाज-2014 के विजेता बिलासपुर के गौरव कौंडल, जहां भी गए छा गए

By: Jun 22nd, 2020 7:02 pm

बिलासपुर – प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा आयोजित हिमाचल की आवाज-2014 के विजेता बनने के बाद जिला बिलासपुर के गौरव कौंडल को संगीत की दुनिया में एक नई उड़ान मिली। पहाड़ों से निकलकर इस आवाज ने पंजाब संगीत इंडस्ट्री में भी अपनी आवाज का डंका बजाया। वर्ष 2016 में गौरव वॉयस ऑफ  हिमालयन के विजेता बने और वर्ष 2019 में उन्होंने पीटीसी पंजाबी चैनल में प्रसारित होने के वाले सिंगिंग शो वॉयस ऑफ पंजाब का खिताब अपने नाम किया।

‘दिव्य हिमाचल’ के साथ विशेष बातचीत करते हुए गौरव कौंडल ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपना सारा समय संगीत के माध्मय से व्यतीत किया। इस दौरान उन्होंने अधिकतर समय रियाज किया और संगीत से जुड़ी किताबें पढ़ी। इसके अलावा उन्होंने जिम के माध्यम से अपने शारीरिक व्यायाम किया। जिला बिलासपुर के बरठीं क्षेत्र के गांव री के रहने वाले 24 वर्षीय गौरव कौंडल का कहना है कि लॉकडाउन के कारण संगीत इंडस्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा है। संगीत से जुड़ी कोई गतिविधि न होने से इस क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को आर्थिक तौर पर भी नुकसान हुआ है। गौरव ने बताया कि उनके दो गीत पीटीसी पंजाबी के बैनर तले रिलीज होने थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते इन गीतों की शूटिंग नहीं हो पाई और गीत रिलीज नहीं हो पाए। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने एपीजे कॉलेज ऑफ  फाइन आर्ट्स जालांधर से संगीत विषय में एमण्एण् की पढ़ाई पूरी की है और अब पीएचडी की तैयारी कर रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App