मस्‍सल्‍स पेन

By: Jun 12th, 2020 11:07 am

दिनभर की भागदौड़ और थकान के कारण कई बार मस्सल्स पेन होने लगता है, लेकिन अगर यह प्रॉब्लम लंबे समय तक बनी रहे, तो यह किसी हैल्थ प्रॉब्लम का संकेत भी हो सकता है। प्रॉब्लम बढ़ने पर तुरंत डाक्टरी ट्रीटमेंट लें।  हमारी बॉडी में तीन तरह की मस्सल्स पाई जाती हैं जिनके नाम हैं, स्केलेटल मस्सल्स, कार्डियक मस्सल्स और स्मूथ मस्सल्स। ये मस्सल्स बॉडी के अलग-अलग हिस्सों में होते हैं। जैसे स्केलेटल मस्सल्स हड्डियों से जुड़ी होती है। कार्डियक मस्सल्स हार्ट की दीवारों पर पाई जाती हैं और स्मूथ मस्सल्स बॉडी के अंगों जैसे स्टमक, यूटरस और ब्लैडर में पाई जाती है। अगर आपको भी लगातार मस्सल्स पेन की प्रॉब्लम है, तो यह गंभीर समस्या हो सकती है। जानिए मस्सल्स पेन के कारण किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज के समय में भागदौड़ भरी लाइफ में हम इतना ज्यादा थक जाते है कि मस्सल्स पेन होना हमें आम बात लगती है। जिसके लिए हम मसाज या फिर दवा का सहारा लेते हैं, लेकिन अगर यही पेन लगातार हो रहा है, तो इसे हल्के में न लें। यह पेन कोई गंभीर बीमारी भी दे सकता है। जब आपकी बॉडी में इंसुलिन का बैलेंस बिगड़ने लगता है, तो मस्सल्स पेन की समस्या हो जाती है। इंसुलिन की कमी के कारण डायबिटीज की समस्या हो जाती है। मस्सल्स पेन का कारण आपके शरीर में प्रोटीन की कमी होना है। जिसके कारण आपकी मस्सल्स कमजोर हो जाती है। कभी-कभी मस्सल्स पेन के कारण गठिया जैसे रोग होने की आशंका हो सकती है। मस्सल्स पेन तब भी होता है। जब आपके शरीर में पानी की कमी होती है। जो आगे चलकर डिहाइड्रेशन की समस्या उत्पन्न कर देता है। मस्सल्स पेन आपकी बॉड़ी का ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ने का एक संकेत है।  कई बार मस्सल्स पेन के कारण तनाव की भी समस्या हो जाती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App