कांगड़ा का नाम पूरे देश में रोशन करने वाले कुमार साहिल का का गाना टिक टॉक पर दो लाख ने देखा

By: Jun 8th, 2020 12:05 am

कांगड़ा  – गायकी के क्षेत्र में अपनी बुलंद आवाज से कांगड़ा का नाम पूरे देश में रोशन करने वाले कुमार साहिल का हाल ही में टिक टॉक पर रिलीज हुआ गीत खूब धूम मचा रहा है। पिछले दो दिनों में टिक टॉक पर देखने वाले लोगों का आंकड़ा दो लाख के पार हो गया है। मट्ठी मंडी आली सांग को कांगड़ा से ताल्लुक रखने वाले कुमार साहिल ने आवाज दी है। 35 सेकेंड के इस क्लिप को जेकब ने म्यूजिक दिया है। यह सांग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग भी बहुत सारे वीडियोस बनाकर भेज रहे हैं। कुमार साहिल कहते हैं कि लोग भी बनाकर इसे सेट कर सकते हैं। उन्होंने बताया टीम कुमार साहिल इन वीडियोस को सोशल मीडिया पर फीचर करेगी। उन्होंने बताया शीघ्र ही पहाड़ी और पंजाबी गाने भी उनके आ रहे हैं। दरअसल लॉकडाउन की वजह से वे गाने ही बना रहे हैं। म्यूजिक वीडियो नहीं आ रहे हैं। पिछले दिनों कुमार साहिल के कवर सांग ‘पहली दफा’ को जबरदस्त रिस्पांस मिला था।  साहिल के पिता कुलदीप कुमार का कहना है कि भविष्य में भी लोगों का प्यार और आशीर्वाद साहिल को मिलता रहेगा। गौरतलब है कि मोहाली में आयोजित एग्जोटिक 9 एक्स एम अवार्ड शो में सुपर सिंगर का अवार्ड साहिल हासिल कर चुका है। संगीत को आराधना मानने वाले कुमार साहिल कहते हैं कि वे ‘दिव्य हिमाचल’ के मंच से आगे बढ़े हैं और मंजिल को पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App