एक-एक पौधा जरूर लगाएं कांग्रेस कार्यकर्ता

By: Jul 14th, 2020 12:05 am

अंब – अपने सामाजिक सरोकारों का निर्वहन करते हुए ब्लॉक कांग्रेस चिंतपूर्णी ने सोमवार को पौधारोपण अभियान चलाकर इस धरा को बचाने का प्रण लिया। पौधारोपण अभियान का शुभारंभ पूर्व उद्योग मंत्री कुलदीप कुमार ने किया। उन्होंने तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि बरसात के इस मौसम में एक-एक पौधा जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि बिगड़ते जलवायु संतुलन को अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही संतुलित किया जा सकता है। उन्होंने तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि बरसात के इस मौसम में अपने आसपास पौधारोपण जरूर करें। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवान सिंह, युकां अध्यक्ष अनुज धीमान सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App