कोरोना के बीच कांगड़ा पहुंचा चीनी यात्री

By: Jul 9th, 2020 12:30 am

धर्मशाला – अनलॉक होने के बाद हिमाचल में विदेशी पर्यटक भी पहुंचने लगे हैं। बुधवार को अचानक एक चीनी सैलानी के कांगड़ा में प्रवेश करने से हड़कंप मच गया। हालांकि चीनी सैलानी के पास पुख्ता वीजा और प्रमाण पत्र थे बावजूद इसके बार्डर पर चीन के साथ भारत की तनातनी के बीच इस तरह से किसी चीनी शख्स के कांगड़ा में प्रवेश से हर कोई हैरान है। जानकारी के मुताबिक, यह चीनी शख्स दिल्ली से कांगड़ा पहुंचा है। चूंकि हिमाचल में अभी भी बाहरी राज्यों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूर्णत बैन है, ऐसे में किसी विदेशी सैलानी के हिमाचल के किसी भी कोने में प्रवेश का सवाल ही नहीं उठता। फिर भी चीनी सैलानी के कांगड़ा में प्रवेश से लोगों में हड़कंप मचना लाजमी है। बताया यह जा रहा है कि यह शख्स पहले ट्रेन से चंडीगढ़, फिर किसी तरह ऊना और फिर ऊना के बाद पब्लिक ट्रांसपोर्ट से कांगड़ा के बस स्टैंड पहुंच गया, जहां पुलिस ने दस्तावेजों की जांच पड़ताल में पाया कि सैलानी के पास सभी दस्तावेज पुख्ता हैं। मगर उसके पास वह सर्टिफिकेट नहीं था जो इन दिनों हिमाचल सरकार ने हिमाचल में प्रवेश के लिए बहुत जरूरी कर रखा है और वह है कोविड-19 के टैस्ट का प्रमाण पत्र। इसे देखते हुए पुलिस ने इस चीनी यात्री को इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन में भेज दिया है, जहां उससे हर एंगल से जानकारी जुटाई जाएगी। फिर उसे वापस भी भेजा जा सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App