पेट्रोल की कीमतें बढ़ाना ठीक

By: Jul 3rd, 2020 12:05 am

-नरेंद्र कुमार, भुजड़ू, मंडी

इस समय भारत की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई है। भारत को धन की आवश्यकता है। केवल पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी से इस नुकसान को पूरा किया जा सकता है। देश की खातिर यह जरूरी है। अगर पेट्रोल सस्ता हो तो कभी-कभी वाहन बहुत अधिक दौड़ते हैं। इससे सड़कों में भीड़ होती है और परेशानी पैदा होती है। प्रदूषण बहुत अधिक हो जाता है। यह बीमारियों का कारण बनता है, विशेष रूप से श्वसन प्रणाली को परेशान करता है। जब पेट्रोल की कीमतें अधिक होंगी तो वाहनों की भीड़ सड़क पर कम होगी। लोग कम दूरी तय करने के लिए भी पैदल नहीं चलते हैं। सौ से दो सौ मीटर की दूरी तय करने के लिए भी कार या स्कूटर इत्यादि का उपयोग करते हैं। कुछ समय पहले लोग मीलों दूर तक पैदल चलते थे और फिट रहते थे। कम दूरी के लिए लोगों को पैदल चलना चाहिए और लंबी दूरी के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App