प्रदेश में दौड़ने लगा सेब सीजन

By: Jul 2nd, 2020 12:02 am

भट्टाकुफर फल मंडी में एक ही दिन में पहुंचे 1400 बॉक्स

 शिमला –हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़  ली है। राज्य  की फल मंडियों में रोेजाना अर्ली वैरायटी के बॉक्स धड़ाधड़ पहुंच रहे हैं। शिमला भट्टाकुफर फल मंडी की  बात करें, तो यहां पर अर्ली वैरायटी के सेब बॉक्स का आंकडा 1400 से बॉक्स से पार हो गया है। अराइवल बढ़ने के साथ सेब के दामों में भी उछाल आया है। कोरोना महामारी के दौरान सेब सीजन  शुरुआत में ही अच्छे दाम मिलने से बागबानों के चेहरे खिल गए हैैं। भट्टाकुफर फल मंडी में बुधवार को अर्ली वैरायटी के 1462 सेब बॉक्स पहुंचे हैं। ये सेब बॉक्स करसोग व कुमारसैन से आए हैं, जो 500 से 1700 रुपए प्रति बॉक्स के हिसाब  से बिके। टाइडमैन सेब के दामों में बीते दिनों के मुकाबले 200 से 300 रुपए प्रति बॉक्स की बढ़ोतरी आई है। सेब सीजन के शुरुआत में सेब के दामों में उछाल आने से बागबानों के चेहरों पर रौैनक आ गई है। शिमला के साथ सोलन व पराला में भी अर्ली वैरायटी के सेब को अच्छे दाम मिले हैं। पराला में टाइडमैन 1800-1900 रुपए के हिसाब से बिका है।

इस बार ज्यादा कीमत पर बिक रहा सेब

हिमाचल प्रदेश में सेब की अर्ली वैरायटी की फसल बीते सेब सीजन के मुकाबले ज्यादा दामों में बिक रही है। इसके पीछे गुणवत्तायुक्त सेब मार्केट में आना बताया जा रहा है। बागबान भी बेहतर ढंग से फसल तैयार कर मार्केट में ला रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App