रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

By: Jul 2nd, 2020 12:01 am

नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बुधवार से मामूली वृद्धि की गई है। दिल्ली में पहली जुलाई से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का बाजार मूल्य 594 रुपए हो गया है। इससे पहले जून में इसकी कीमत 593 रुपए थी। रसोई गैस के दाम लगातार दूसरे महीने बढ़ाए गए हैं। जून में दिल्ली में इसकी कीमत 11.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई थी। उधर, तेल विपणन कंपनियों ने विमान ईंधन के दाम करीब आठ प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। इससे एक महीने में इसके दाम करीब दोगुने हो गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App