विधायक सुभाष ठाकुर ने ननावां और कुहमझवाड़ में जांचे विकास कार्य

By: Jul 11th, 2020 12:18 am

बिलासपुर-सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने शक्रवार को ग्राम पंचायत ननावां व कुहमझवाड़ में किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक सुभाष ठाकुर ने बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास कार्य प्रगति पर हैं, जिन्हें शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लगभग 44 लाख रुपए को लागत से निर्मित मुख्य मार्ग टिहरा से डैहर सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सिकरोहा से गवालमुठानी सड़क की टायरिंग पर लगभग 27 लाख रुपए की राशि व्यय की गई है। उन्होंने बताया कि मंदरीघाट से कुहघाट वाया हरिजन बस्ती लुसाहन सड़क का कार्य प्रगति पर है, जिस पर लगभग 70 लाख रुपए की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गवालमुथानी में स्टेडियम व सुरक्षा दीवार पर लगभग 30 लाख रुपए की राशि व्यय की जा रही है। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री पवन, उप प्रधान दिला राम, भाजपा युवा मोर्चा के सचिव पंकज, वार्ड सदस्य बिट्टू, रीना देवी व मस्त राम, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सुरम सिंह, जल शक्ति विभाग के   एसडीओ आशीष कुमार व विद्युत बोर्ड के  एसडीओ रामपाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App