एक बेल पर लगी 100 लौकी गोमूत्र की स्प्रे ने किया कमाल

By: Jul 20th, 2020 6:59 pm

यह गोमूत्र का जादू भी है और होनहार किसान की मेहनत॒भी। महज दो बेल पर लगी 100 लौकियां हर किसी का मन मोह रही हैं। यह कमाल करने वाले किसान का नाम है ओम प्रकाश। ओमप्रकाश मंडी जिला में धर्मपुर हलके के तहत बिंगा पंचायत के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने खेतों में गोमूत्र और खट्टी लस्सी का इस्तेमाल करते हैं। इससे फसलें पूरी तरह प्राकृतिक रहती हैं। अभी उनके खेत में लौकी की बेल आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दूर दूर से किसान उनके पास टिप्स लेने के लिए आ रहे हैं।  गौर रहे कि इससे  पहले ओमप्रकाश 7 सात किलो गोभी का फूल उगाने  का कारनामा कर चुके हैं। वह कहते हैं कि सब्जी से उन्हें मासिक पांच हजार कमाई हो जाती है। इसका दायरा और बढ़ाने की सोच रहे हैं। अपनी माटी ऐसे होनहार किसानों को नमन करता है। तो किसान भाइयो अगर आपको यह  स्टोरी अच्छी लगी हो,तो प्लीज इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।                                                      रिपोर्टः  निजी संवाददाता-सरकाघाट


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App