बचपन के शौक ने विनोद ठाकुर को बनाया चंबा की आवाज, प्लाजो वालिए से दर्शकों में छाए

By: Jul 25th, 2020 12:06 am

चंबा – प्रदेश के अग्रणी मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’ के हिमाचल की आवाज इवेंट सीजन चार और छह के प्रतिभागी और चंबा की आवाज से अंलकृत विनोद ठाकुर सरकारी नौकरी के बीच फुर्सत के क्षणों में अपनी गायकी के हुनर को ओर निखारने में जुटे हुए हैं। मूल रूप से धरवाला उपतहसील की ब्रेही पंचायत के रहने वाले विनोद ठाकुर वनरक्षक के पद पर कार्यरत है। विनोद ठाकुर इन दिनों गरोला के स्वाई बीट में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विनोद ठाकुर का कहना है कि बचपन से गायकी का शौक कब जनून बन गया पता ही नहीं चला। ‘दिव्य हिमाचल’ के हिमाचल की आवाज इवेंट के दो सीजन में हिस्सा लेकर गायकी के लिए बेहतर मंच मिला। इस दौरान गायकी में सुधार को लेकर निर्णायक मंडल के सुझाव टर्निग प्वाईंट साबित हुए। विनोद ठाकुर का कहना है कि गत वर्ष वीनू चैनल पर उनकी प्लाजो वालिए को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। इस एलबम को अब तक सात लाख व्यू मिल चुके हैं। इसके अलावा जल्द ही एक नाटी गीत और भोले नाथ का भजन भी मार्केट में आने वाला है। इस नाटी गीत व भजन की वीडियो शूटिंग जल्द आरंभ होने वाली है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App