बनेहड़ा में युवती ने खाया जहर, मौत

By: Jul 12th, 2020 12:19 am

अंब-थाना अंब के तहत बनेहड़ा पंचायत में जहर निगलने से एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका ने अपनी किसी परेशानी को लेकर शुक्रवार देर शाम को कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर जब युवती को उल्टियां आने लगी तो परिजनो को घटना की जानकारी लगी। उसके बाद वह तुरंत उन्हें गगरेट हास्पिटल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवती की गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया, लेकिन शनिवार को पीजीआई में उसकी मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार मृतका  प्लस टू करने के बाद अंब कालेज में आगे की शिक्षा ग्रहण करती थी। मृतका अपने दो भाइयों की अकेली बहन थी। मृतका की माता आंगनबाड़ी में व पिता प्राइवेट नौकरी करता है। मृतक लड़की द्वारा उठाए गए इस कदम को लेकर पूरा गांव अचंभित है। एएसआई सुरिंद्र कुमार ने बताया की जहर निकलने से एक लड़की की पीजीआई में हुई मौत के मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App