भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य सत्यपाल जैन ने यूटी के प्रशासक को लिखा पत्र

By: Jul 14th, 2020 12:05 am

चंडीगढ़ – पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य सत्यपाल जैन ने चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि चंडीगढ़ में अपनी मंडी में काम करने वाले रेहड़ी-फड़ी वालों को जब तक अपनी मंडी चालू नहीं होती, कहीं और काम करने की अनुमति दी जाए। साथ ही मनीमाजरा रेहड़ी-फड़ी संघर्ष कमेटी को मनीमाजरा में एक निश्चित स्थान पर काम करने की अनुमति दी जाए, ताकि समाज के गरीब वर्ग के यह लोग अपने परिवारों का पेट पाल सकें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App