एक लाख रुपए से गाय खरीदकर लाया था अभागा ग्रामीण, पास्सू गांव में टूटा मुसीबतों का पहाड़

By: Jul 15th, 2020 6:01 pm

धर्मशाला। जिला मुख्यालय से सटी पास्सू पंचायत में एक ग्रामीण सुधीर कुमार की गाय की मौत हो गई। इससे सुधीर पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुधीर ने बताया कि उसने यह गाय एक लाख रुपए में खरीदी थी। इसी बीच गाय को तेज बुखार हो गया। बाद में गाय की मौत हो गई। उसने बताया कि तमाम प्रयासों के बाद भी गाय को नहीं बचा सका। ऐसे में उसे अपना खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा मंडलाध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि वह इस मसले को प्रशासन के समक्ष रखेंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सुधीर को उचित मुआवजा दिया जाए। गौर रहे कि कोरोना काल में पहले ही काम धंधे ठप पड़े हुए हैं। ऐसे में इस तरह की मुसीबतें पशुपालकों का जीना मुश्किल कर रही हैं। प्रदेश सरकार को चाहिए कि ऐसे मामलों में शीघ्र मुआवजे का प्रावधान किया जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App