गुटकर में बुलेट-कार में टक्कर, दो युवक जख्मी

By: Jul 5th, 2020 12:20 am

मंडी – चंडीगढ़-मनाली एनएच पर गुटकर के समीप एक बुलेट व कार के बीच टक्कर होने से दो युवक घायल हो गए,  जिसके बाद दोनों युवकों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद चंडीगढ़-मनाली एनएच पर रानीबाई के पास बुलेट व कार की टक्कर हो गई, जिसमें  बुलेट पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी लाया गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार हादसा तेज रफ्तारी के कारण हुआ है। घायल यवुकों में एक युवक दिग्विजय सुंदनगर का निवासी है, वहीं दूसरा घायल अंकित बैजनाथ का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस घटना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पर एसएचओ सदर थाना मंडी विनोद ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर लिया है। घायलों का उपचार जोनल अस्पताल में चल रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App