कृषि मंत्री रामलाल मार्कंडेय बोले; किसी भी महिला पर दर्ज नहीं किया मामला, केवल राजनीतिक षड्यंत्र

By: Jul 13th, 2020 2:40 pm

शिमला। कृषि मंत्री रामलाल मार्कंडेय ने काज में महिलाओं द्वारा रास्ता रोकने के मामले में पलटवार किया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने इसे कांग्रेस का राजनीतिक षड्यंत्र करार देते कहा कि वहां किसी भी महिला पर मामला दर्ज नहीं किया गया है। केवल दो पुरुषों पर मामले दर्ज हुए है और अन्य को लिखा गया है। वैसे इस प्रकरण इन 138 कर्मचारी भी शामिल थे, मगर अभी किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कि गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेवजह लोगों को गुमराह कर रही है। महिलाओं को भड़काया जा रहा है, जबकि उनके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App