मिस हिमाचल-2016 ने लोगों को जागरूक करने का उठाया बीड़ा, अरूषा की पेंटिंग बताएगी पशुओं से कैसे करें व्यवहार

By: Jul 19th, 2020 12:04 am

 नेरचौक-‘दिव्य हिमाचल’ के ‘मिस हिमाचल’ मंच से निकलकर मुंबई की मॉडलिंग की दुनिया में पहुंची मिस हिमाचल-2016 मंडी की आरूषा शर्मा कोविड-19 के बीच अब कुछ दिन मंडी में एनीमल्स के प्रति क्रूरता की सोच रखने वाले लोगों को पेंटिग के माध्यम से जागरूक करेंगी। मुंबई में मॉडलिंग के क्षेत्र मे अपनी पहचान बना चुकी आरूषा शर्मा का वी केयर फॉर एवरी एनीमल गु्रप मंडी शहर में खाली दीवारों पर पेटिंग के माध्यम से एनीमल्स के प्रति लोगों को जागरूक करेगा। पिछले डेढ़ सालों से मुंबई मे मॉडलिंग के क्षेत्र मे कार्य कर रही आरूषा इन दिनो कोविड-19 के चलते अपने घर मंडी आई हैं। आरूषा ने बताया कि कई लोग अपनी गाडि़यों से एनीमल्स को टक्कर मारकर निकल जाते हैं और भी कई तरीकों से एनीमल्स के साथ बुरा व्यवहार करते हैं। अरूषा ने बताया कि उनका ग्रुप सड़कों और रास्तों में घायल मिलने वाले एनीमल्स की ट्रीटमेंट करवाने जैसे कार्य तो कर ही रहा है, लेकिन अब पेंटिग्स के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। ‘मिस हिमाचल’ का ताज पाने के बाद मुबंई मे शो स्टॉपर में रणवीर सिंह, हुमा कुरैशी, वाणी कपूर, सोनल चौहान, नुपुर सैननए जरीन खान, अलका याग्निक जैसी सेलिब्रिटी तथा फैशन डिजाइनिंग के दिग्गजों आदि के साथ काम कर चुकी आरूषा का कहना है कि मॉडलिंग और डिजाइनिंग के क्षेत्र मे आगे बढ़ने के लिए ‘दिव्य हिमाचल’ के मिस हिमाचल मंच का उसके लिए बड़ा योगदान रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App