‘मिस हिमाचल’ 2018 की फाइनलिस्ट रोहडू की रुचि शर्मा पंजाबी गानों में मचाएगी धमाल

By: Jul 12th, 2020 12:06 am

रोहडू— रोहडू उपमंडल के चिडग़ांव की रहने वाली रुचि शर्मा पंजाबी एल्बम में जल्दी ही धमाल मचाने वाली है। 16 जुलाई को जट क्लास पीटीसी पंजाबी एल्बम रिलीज हो रही है। करण गिल की आवाज और गाया है। गोल्ड इ गिल के निर्देशन में बने इस एल्बम के एक गाने में रुचि मुख्य किरदार में है। रुचि के पिता रंविदर दत एक स्कूल टीचर है और माता प्रोमिला देवी एक गृहिणी है। माता-पिता का उनकी प्रतिभा को निखारने में बहुत योगदान रहा है। वहीं, आने वाले समय में रुचि कई पंजाबी एल्बम में नजर आने वाली है।

हालांकि इससे पहले भी रुचि पंजाबी एल्बम में बतौर मॉडल अपनी भूमिका निभा चुकी है। ‘दिव्य हिमाचल’ की ओर से आयोजित होने वाले ‘मिस हिमाचल’ ग्रेंड फिलाने 2018 की फाइनलिस्ट भी रह रह चुकी है, जिसके बाद रुचि ने अपना सफर तय किया है। ”दिव्य हिमाचल’ का रुचि शर्मा विशेष आभार भी व्यक्त करती है। रुचि शर्मा का कहना है कि यह ‘दिव्य हिमाचल’ का ही योगदान है कि उनकी प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका रही है कि वह आज अपने माडलिंग और अभिनय को बढाने का प्रयास कर रही है। रुचि ने बताया कि में चिडग़ांव के गुम्मा गांव की रहने वाली है। कुछ ऐसा करना चाहती हूं कि अपने सपने को साकार करूं और किसी तरह से सोशल हो कर लोगों की सहायता करना चाहती हुं। इसके अलावा भी रुचि बीते एक साल के दौरान कई रैंप शो, फोटो शूट में भाग ले चुकी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App