मुख्यमंत्री ने याद किए पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम

By: Jul 12th, 2020 12:01 am

शिमला – मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी गांधी का पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा।  बाबा कांशीराम ने गीतों व कविताओं के माध्यम से स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए जन जागरण अभियान चलाया। उनका पूरा जीवन जेल में बीता। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी गांधी स्मारक बनाने की गत वर्ष की घोषणा के अंतर्गत मकान तथा भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App