निष्पक्ष मुठभेड़

By: Jul 15th, 2020 12:05 am

-नरेंद्र कुमार, भुजड़ू, मंडी

साठ मामलों का आरोपी विकास दुबे हिस्ट्रीशीटर था। उसने पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी क्या गलती थी? वे अपना काम कर रहे थे। दुबे आत्मसमर्पण कर सकता था, लेकिन उसने  नहीं किया। वह भाग गया और अपने आप को छिपा लिया। उसके उग्र साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। उसने सोचा कि वह पहले की तरह बच जाएगा। लेकिन मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसने भागने की पूरी कोशिश की, वह पुलिस के गोला-बारूद को छीनने की कोशिश कर रहा था और पुलिस की गाड़ी पलटते समय रास्ते में भाग गया। उस समय पुलिस क्या कर सकती थी? एक ही रास्ता था मुठभेड़ और जो पुलिस ने किया, वह सही है। परंतु एनकाउंटर पर कई सवाल उठ रहे हैं जो कि जांच का विषय है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App