सुशांत के 50 सिम कार्ड, सीबीआई जांच मांगी

By: Jul 27th, 2020 12:06 am

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक महीने से ऊपर हो गया है और मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, उनके चाहने वाले लगातार मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। अब दिल्ली के एक वकील ईशकरण भंडारी ने सुशांत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस की कई खामियों पर बात करते हुए सीबीआई जांच के लिए आग्रह किया है। उनका कहना है न्यायिक प्रणाली में लोगों के विश्वास को बनाए रखने के लिए ऐसा करना आवश्यक है।

ईशकरण भंडारी ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत को रहस्यमयी मौत माना जाना चाहिए, जब तक कि सीबीआई द्वारा तथ्यों का पता नहीं लगाया जाता है। बताते चलें कि 14 जून को सुशांत मुंबई में अपने घर पर मृत पाए गए थे। पुलिस ने इसे सुसाइड बताया था। वहीं, सुशांत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती सहित कई लोगों ने उनकी मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। एक्टर शेखर सुमन और बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी भी लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मामले की सीबीआई जांच की मांग को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मुंबई पुलिस मामले को जांचने में सक्षम है।

वकील ईशकरण भंडारी ने कहा सुशांत सिंह राजपूत ने कथित तौर पर अपने फोन के 50 सिम कार्ड बदले थे और अगर ऐसा हुआ  था तो क्या पुलिस उन्हें सीज किया? भंडारी ने कहा कि मुंबई पुलिस को लिखे पहले पहले पत्र में मैंने कहा कि यह सोर्स-बेस्ड है, नेम बेस्ड नहीं कि सुशांत ने 50 बार अपने सिम कार्ड बदले।

ईशकरण भंडारी ने पत्र में मुंबई पुलिस से यह भी पूछा कि क्या उन्होंने सुशांत के फ्लैट को सील कर दिया है? अगर नहीं तो यह बहुत आश्चर्यजनक है और एक प्रकिया में भारी चूक है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App