अमलैहड़ के जंगल में खैर पर चली कुल्हाड़ी
अंब-वन काटुओ ने अमलैहड़ के जंगल मे रात के अंधरे में दो दर्जन के करीब खैर के पेड़ काट डाले। इस दौरान जब चालक सहित राम नगर व रामपुर कुठेड़ा गांव के पांच लोग ट्राले में खैर के मौच्छे को लेकर जा रहे थे, तो उन्हें वन विभाग की टीम ने दबोच लिया। इस दौरान ट्राला चालक व एक आरोपी रात के अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। जबकि तीन लोगों को विभाग की टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया। उसके बाद चौथा आरोपी भी मंगलवार को काबू कर लिया गया है। ट्राला चालक अभी भी फरार चल रहा है। जानकरी के अनुसार रविवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी भरवाइर्ं के दिशा-निर्देश पर वन खंड अधिकारी गिरधारी लाल, वन रक्षक रणजीत सिंह, वन रक्षक नरिंद्र पटियाल, वन सेवक शेर सिंह, खुदा बक्श जब गश्त पर थे तो रिजर्व जंगल आर टू लोहारा से आते वक्त उनकी नजर एक ट्राले पर पड़ी। जब उन्होंने नाका लगाकर ट्राले को रोका तो ट्राले में उन्हें पांच खैर के पेड़ों के लदे मौच्छे बरामद हुए। इस दौरान उन्होंने तीन लोगों को तो मौके पर दबोच लिया, लेकिन दो लोग भाग खडे़ हुए। भागे गए लोगों मे से मंगलवार को एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया है। एक आरोपी अभी तक फरार चल रहा है। जानकारी के अनुसार पकडे़ गए आरोपी एक रसूखदार खानदान से संबंध रखते है। बताया जा रहा है की वन काटूओ ने एक योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम देते हुए सरकारी जंगल से दो दर्जन से अधिक खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला कर लाखों रुपए की संपत्ति को निशाना बनाया है। भरवाईं से रेंज अधिकारी प्यारा सिंह ने बताया की पकडे़ गए खैर की कीमत 98 हजार है। उन्होंने बताया कि चार आरोपियों को पकड़ लिया गया है। जबकी एक आरोपी जो की ट्राला चालक है। अभी गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने बताया की पकडे़ गए आरोपियों को कोर्ट पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने बताया की विभाग जंगल से कितने खैर के पेड़ काटे गए है। इसकी जांच पड़ताल विभाग ने शुरू कर दी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App