सुनील गोल्डी एनएसयूआई से निष्कासित

By: Aug 6th, 2020 12:20 am

जिलाध्यक्ष टोनी ने कांग्रेस विरोधी गतिविधियों पर की कार्रवाई

हमीरपुर-एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय प्रतिनिधि सुनील गोल्डी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण संगठन से निष्कासित किया गया है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर टोनी ने यह कार्रवाई की है। सुनील एनएसयूआई में रहते हुए कांग्रेस विरोधी गतिविधियां कर रहे थे। जिलाअध्यक्ष ने बताया कि उन पर पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री से भी सांठगांठ के आरोप हैं। उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायतें लगातार एनएसयूआई के शीर्ष नेतृत्व को मिल रही थीं। कुछ माह पहले उनकी अग्निहोत्री के साथ नादौन रेस्ट हाउस में बैठक की तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं। वह नादौन में कांग्रेस को मजबूत करने के बजाए नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे थे।

पार्टी के खिलाफ उन्होंने अनेक टिप्पणियां की हुई हैं। आरोप है कि वह बीते एक वर्ष से अग्निहोत्री के साथ मिलकर कांग्रेस विरोधी अभियान चला रहे थे। यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी के नाम का भी गोल्डी ने कई बार दुरुपयोग किया। जिलाध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर टोनी ने बताया कि उनके पार्टी विरोधी कामों की अनेक शिकायतें सबूतों के साथ प्राप्त हुई हैं। उन्हें कई बार चेतावनी भी गई गई, लेकिन वह सुधरे नहीं। भाजपा नेताओं की शह पर उनका कांग्रेस विरोधी एजेंडा जारी रहा। उन्हें एनएसयूआई से निष्कासित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी को गोल्डी के निष्कासन की सूचना भेज दी है। संगठन में पूरी निष्ठा से काम करने वाले जुझारू कार्यकर्ताओं को पूरा मान-स मान दिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App