अपनी बात रखने में संकोच न करें कार्यकर्ता

By: Aug 9th, 2020 12:20 am

मुख्यमंत्री और संगठन मंत्री ने ली धर्मशाला मंडल की बैठक

धर्मशाला –भाजपा मंडल धर्मशाला के सदस्यों की एक बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ हुई। इस बैठक  में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री  पवन राणा, भाजपा महामंत्री व कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक कपूर, प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, वन मंत्री राकेश पठानिया, धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, जिला महामंत्री सचिन शर्मा ,मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी व मंडल के सभी प्रकोष्ठओं के अध्यक्ष व प्रभारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को पार्टी को सुदृढ़ करने व सरकार के साथ संगठन के समन्वय पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सदस्य पार्टी की रीड है और सरकार और पार्टी का आपस में तालमेल होना बहुत आवश्यक है, जिससे उनकी सरकार आम जनमानस की भावनाओं और कार्यों को पूर्ण कर सके।

मुख्यमंत्री ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से अपने-अपने सुझाव देने का आग्रह जिसके अनुसार वहां उपस्थित पदाधिकारियों ने धर्मशाला के क्षेत्र के विकास के लिए अपने अपने सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखें जिन्हें मुख्यमंत्री व संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने बड़ी गंभीरता के साथ सुना उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। इस बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री पवन राणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सरकार के साथ सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश की प्रगति के लिए अपनी हर बात को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक रखने में कभी संकोच न करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App