चंडीगढ़ नगर निगम सफाई कर्मचारी  21 अगस्त से हड़ताल पर, कर्मचारी यूनियन एवं ट्रेड यूनियनों का फैसला

By: Aug 9th, 2020 12:06 am

चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के कृष्ण कुमार चड्डा अध्यक्षता में एक मीटिंग मोटर गाड़ी गैराज में की गई। इस बैठक में 21 अगस्त को होने वाली हड़ताल पर विचार-विर्मश किया गया। बता दें कि 21 अगस्त को सभी सफाई कर्मी अपना काम छोड़कर हड़ताल करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय सफाई कर्मचारी यूनियन एवं ट्रेड यूनियनों ने लिया है और जब तक घडि़यों को भी बंद नहीं किया जाएगा, तब तक सफाई कर्मचारी यूनियन का आंदोलन जारी रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App