चंबा में पुलिस जवानों को बांधी राखी

By: Aug 4th, 2020 12:20 am

चंबा – भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चीनो देवी उर्फ चंपा ने सोमवार को रक्षाबंधन के पावन मौके पर सुल्तानपुर पुलिस चौकी में जाकर स्टाफ सदस्यों को राखी बांधने के साथ उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान चीनो देवी उर्फ चंपा ने पुलिस स्टाफ सदस्यों को मास्क भी बांटे। चीनो देवी का कहना है कि कोरोना महामारी के शुरुआती दौर से ही पुलिस जवान कोरोना वायिरर्स के तौर पर अपनी सेवाएं देकर लोगों की सुरक्षा के लिए दिन- रात काम कर रहे हैं। ऐसे में फर्ज बनता है कि रक्षाबंधन के दिन घर से दूर होने के चलते इनके साथ रक्षाबंधन पर्व की खुशियां बांटी जाएं। इसलिए सुल्तानपुर पुलिस चौकी स्टाफ  सदस्यों को राखी बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App