चंडीगढ़ की मशहूर सुखना झील को सप्ताहांत में बंद रखा जाएगा, शहर में रात्रि कर्फ्यू जारी

By: Aug 2nd, 2020 12:06 am

चंडीगढ़-चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार शहर की मशहूर सुखना झील को सप्ताहांत पर बंद रखा जाएगा और केंद्र शासित प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। बयान के अनुसार, अधिकारियों द्वारा समीक्षा के बाद चयनित भीड़भाड़ वाले बाजारों में सम-विषम व्यवस्था को फिर से शुरु किया जाएगा। भोजनालयों को छोड़कर सभी बाजारों को शाम आठ बजे तक बंद कर दिया जाएगा। सभी भोजनालय नौ बजे तक खुले रह सकते हैं।बयान में कहा गया है कि सुखना झील को शनिवार और रविवार को बंद रखा जाएगा और आगंतुकों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। केंद्र द्वारा अनलॉक के तीसरे चरण के लिए दिशानिर्देश जारी किए जाने के दो दिन बाद आए दिशानिर्देशों के अनुसार, चंडीगढ़ में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App