चंडीगढ़ में कोरोना से 15वीं मौत, शहर में संक्रमितों का आंकड़ा 1051; 369 एक्टिव मरीज 

By: Aug 1st, 2020 12:10 am

चंडीगढ़। शुक्रवार को चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण से 15वीं मौत हो गई है। कजेहड़ी की रहने वाली 46 वर्षीय इस महिला को बुधवार को जीएमएसएच-16 में ब्रॉट डेड लाया गया था। मौत के बाद महिला की कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपलिंग की गई थी। महिला को एक्यूट एब्डोमिनल पेन की शिकायत थी। इसके अलावा उसमें बुखार, खांसी या को-मॉर्बिड कंडीशन जैसे कोई भी लक्षण नहीं पाए गए। उसके परिवार के तीन सदस्यों और चार कम्युनिटी कॉन्टैक्ट्स के सैंपल ले लिए गए हैं। शुक्रवार को चंडीगढ़ में अलग-अलग क्षेत्रों से 35 नए मामले संक्रमित मरीजों के आए हैं। वहीं 20 को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। नए मामले मिलाकर अब चंडीगढ़ में संक्रमितों का आंकड़ा 1051 हो गया है। 667 कुल मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं, 15 की मौत हो चुकी है और वर्तमान में 369 एक्टिव मरीज हैं। अभी तक चंडीगढ़ में 14883 सैंपल कलेक्ट किए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App