चौधरी ने चेताए फूट डालने वाले

By: Aug 2nd, 2020 12:22 am

पांवटा में कार्यक्रम में सुखराम चौधरी ने दिखाए तेवर

पांवटा साहिब-प्रदेश सरकार में नवनियुक्त ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा है कि हमारा लक्ष्य पंचायत चुनाव के साथ-साथ 2022 मंे विधानसभा चुनाव में जिला की पांचों सीटें भाजपा की झोली मंे डालनी हैं। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करना है इसलिए परिवार मंे फूट डालने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात सुखराम चौधरी ने स्वागत कार्यक्रम के दौरान पांवटा साहिब में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अगले अढ़ाई साल के कार्यकाल में वह इतना काम करके देंगे कि आने वाले 20 सालों में सिरमौर जिला में बिजली की समस्या नहीं आएगी। साथ ही उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं को चेतावनी भी दी कि कोई भी कार्यकर्ता पार्टी में फूट डालने का प्रयास न करें ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। कार्यक्रम में काबीना मंत्री ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में सचिवालय के पास के लिए भी एढि़यां रगड़नी पड़ती थी। कांग्रेस ने हमेशा सिरमौर की जनता का शोषण किया। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं में पंचायत चुनाव एवं मिशन 2022 के लिए जोश का संचार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार जन-जन के विकास की योजनाओं में कोई कमी नहीं रखेगी। संगठन और सरकार मिशन रिपीट को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि सिरमौर जिले को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और ऊर्जा मंत्रालय मिलने से संगठन और मजबूत होगा, जिससे 2022 में निश्चित तौर पर पांचों सीटें भाजपा की झोली में जाएंगी। उन्होंने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव भी एक चुनौती है जिसके लिए हर कार्यकर्ताओं को कमर कस लेनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस समय सिरमौर में बेहतरीन नेतृत्व है इसका हर कार्यकर्ता को लाभ उठाना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App